Thursday, October 22nd, 2026

अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में 79852 घर होंगे बिजली से रोशन, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति

राजस्थान
राजस्थान में अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के 7 जिलों के 79 हजार 852 घर शीघ्र ही बिजली से रोशन होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे अविद्युतीकृत घरों में बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह कार्य पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

सीएम गहलोत के निर्णय से सौभाग्य योजना की समाप्ति व प्रदेश में 31 मार्च 2019 के बाद विद्युतीकरण से वंचित रहे घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस कार्य हेतु 282.12 करोड़ राज्य सरकार द्वारा व्यय किए जाएंगे। विद्युतीकृत होने वाले घरों में बांसवाड़ा जिले के 14990, डूंगरपुर जिले के 4189, नागौर जिले के 15615, प्रतापगढ़ जिले के 890, राजसमंद जिले के 9501, सीकर जिले के 77 तथा उदयपुर जिले के 34590 घर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
 

 

#सीएम गहलोत

Source : Agency

पाठको की राय