Monday, October 19th, 2026

मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा का 77 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

स्वर्गीय पंडित आदर्श मुनि त्रिवेदी की प्रतिमा स्थापित करेगा जबलपुर  नगर निगम
( अमिताभ पाण्डेय)
जबलपुर।
मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा का वार्षिक अधिवेशन पंडित आदर्शमुनि त्रिवेदी नगर हितकारिणी स्कूल प्रांगण दमोह नाका में  सैकड़ों विप्र जन की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

अधिवेशन की अध्यक्षता  स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि  उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड ने की । इस अवसर मुख्य अतिथि विनोद गोंटिया राज्य पर्यटन विकास विभाग निगम व परम विशिष्ट अतिथि कपिल देव मिश्रा कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रहे। इस अवसर पर श्री गोंटिया ने  कहा कि ब्राह्मण ने हमेशा संपूर्ण समाज को जोड़ने का प्रयास किया है।   ब्राह्मण ने संपूर्ण विश्व को एक कुटुंब मानने की उदात्त भावना से कार्य किया है। कुलपति कपिल देव मिश्रा  ने कहा कि ब्राह्मण समाज की परम चेतना का संवाहक है ।

संक्रमण काल में ब्राह्मण की भूमिका और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है।
अध्यक्षीय संबोधन देते हुए स्वामी अखिलेश्वरानंद  ने  कहा कि ब्राम्हण ने हमेशा संपूर्ण राष्ट्र के इसके लिए चिंतन किया है। भगवान भी ब्राह्मणों व गाय की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं , इससे यह ज्ञात होता है कि ब्राह्मण की समाज में कितनी अहं भूमिका है।

इस अवसर पर जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' ने म.प्र. प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के प्रस्ताव के अनुसार परशुराम धाम में सहयोग करने व स्वर्गीय पंडित आदर्श मुनि त्रिवेदी की नगर निगम सीमा नगर निगम क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की ।

 इसके लिए  विधायक विनायक सक्सेना  भी सहयोग करेंगे । इस अवसर पर परंपरागत रूप से स्व. डॉ ओम प्रकाश त्रिवेदी आईपीएस स्मृति शौर्य सम्मान 2022 से एसपी  आशीष दुबे , प्रोफेसर यू डी मिश्रा स्मृति पत्रकारिता सम्मान 2022 से रीवा के वरिष्ठ पत्रकार पं उमाशंकर तिवारी  , पं. पंकज पटेरिया पत्रकारिता सम्मान से दैनिक भास्कर के  पं. रजनीश शुक्ला को अलंकृत किया गया । वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को समाज रत्न से सम्मानित  किया गया ।  

 समाज की नारी शक्ति , युवा प्रतिभा को  सम्मानित  किया गया। इस अवसर पर समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवरण भी  स्क्रीन में प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर महासभा की स्थापना वर्ष 1946 में महामंत्री के पद पर रहे पंडित सुंदरलाल तिवारी व पन्ना से पधारे 101 वर्षीय संत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महासभा के प्रदेश संयोजक आचार्य पं.वासुदेव शास्त्री ,प्रदेश युवा संयोजक पं. आशीष त्रिवेदी , श्रीमति संगीता जोशी प्रदेश महिला अध्यक्ष , पं. नरेंद्र मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष , पं. बृजेश दुबे एड. प्रदेश युवा अध्यक्ष ,  पं. नवीन शुक्ला एड. ,महानगर अध्यक्ष पं.आनंद कृष्ण त्रिवेदी प्रदेश समन्वयक ,पं.अखिलेश दीक्षित प्रदेश कोषाध्यक्ष , डॉ हरप्रसाद स्थापक ,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ,पं. रोहित दुबे अध्यक्ष विद्वत परिषद , पं.असीम त्रिवेदी व्यवस्थापक , पं. अपूर्व त्रिवेदी अध्यक्ष परशुराम वाहिनी , पं. देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , पं. शुभम मिश्रा प्रदेश छात्र संयोजक ,पं. प्रशांत अवस्थी एड. प्रदेश महामंत्री , पं. सत्येन्द्र ज्योतिषी एड. , वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री, प्रवीण तिवारी प्रदेश महामंत्री पं. शैलेश पाठक , डॉ प्रशांत मिश्रा , गोविंद दुबे, सत्येंद्र ज्योतिषी ,  हर्षुल त्रिवेदी , वैभव पाठक , अखिलेश  शर्मा , सिध्दार्थ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे ।
।

 

Source : Agency

पाठको की राय