Saturday, October 24th, 2026

15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी: PM मोदी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2023 तक नई 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के 75 सप्ताह में, 75 'वंदे भारत' ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी।

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड शताब्दी श्रेणी की ट्रेन है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है जिसमें तेज गति और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट , जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, कोच फुटस्टेप्स के साथ स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे और शून्य निर्वहन वैक्यूम-आधारित जैव-शौचालय आदि हैं।

वर्तमान में भारतीय रेलवे द्वारा देश में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलती है जबकि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा और नई दिल्ली के बीच चलती है।

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय