Thursday, October 22nd, 2026

पिछड़ा वर्ग के 75 विद्यार्थी उच्च अध्ययन के लिये विदेश में अध्ययनरत

भोपाल
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के 75 विद्यार्थी उच्च अध्ययन के लिये विदेश में अध्ययनरत हैं। इनकी पढ़ाई सहित अन्य खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किये जा रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च अध्ययन के लिये विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित विद्यार्थी विदेशों में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं शोध कार्यों में अध्ययनरत हैं। विभाग की इस योजना में प्रतिवर्ष 50 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का प्रावधान किया गया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय