Sunday, October 25th, 2026

संक्रमण के छत्तीसगढ़ में 74 नए मामले

रायपुर
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 74 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1004117 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 74 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से सात, दुर्ग से तीन, बालोद से दो, बलौदाबाजार से सात, बिलासपुर से पांच, कोरबा से 34, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से दो और बीजापुर से तीन मामले हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1004117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,89,668 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 897 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।
 

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय