पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, बचाव कार्य जारी
काठमांडू
नेपाल में एक बार फिर से बड़े हवाई दुर्घटना की खबर आ रही है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। है। यह विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इस विमान ने 68 यात्री सवार थे। हादसा पोखरा के पास हादसे का शिकार हो गया। क्रैश विमान यति एयरलाइंस का बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक 13 लोगों के मरने की खबर है।
फिलहाल बचाव कार्य जारी है और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस पोखरा में पुराने हवाई अड्डे और अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि इस विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।
# पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे

पाठको की राय