Thursday, October 22nd, 2026

7 साल बाद भी बहाली नहीं होने से अभ्यर्थी सड़क पर उतरे

पटना
बीएसएससी प्रथम इंटर स्तरीय बहाली की काउंसिलिंग की तिथि घोषित करने व बहाली जल्द पूरी करने की मांग को लेकर सोमवार को पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बिहार के सभी जिलों से आए छात्रों ने विरोध जताया। छात्रों का आरोप था कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 13,120 पदों पर 2014 में वैकेंसी निकाली थी लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी बहाली पूरी नहीं हुई है।

बीएसएससी ने 19 सितंबर को नोटिस जारी करके बताया था कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में काउंसिलिंग शुरू होगी, लेकिन अभी तक काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिलीप कुमार ने मांग की कि दो गुना अधिक परीक्षार्थियों को बुलाकर जल्द काउंसिलिंग करवाकर इस बहाली को पूरा किया जाए। अगर आयोग ऐसा नहीं करता है तो हर जिले में चरणबद्ध आंदोलन होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय