Saturday, October 24th, 2026

24 घंटे में कोरोना वायरस के 7 हजार 219 नए केस मिले

नई दिल्ली
भले ही देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केसों में कमी आई है। लेकिन इस बीच कोरोना के मामले लगातार बढ़े भी हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार 219 नए मामले सामने आए हैं और 9 हजार 651 लोग ठीक हुए हैं। एक दिन पहले कोरोना वायरस के 6 हजार 168 नए मामले मिले थे। जो एक दिन पहले की तुलना में आज अधिक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार 219 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा देश में 24 घंटे में 9,651 लोग ठीक भी हुए हैं। साथ ही देश में देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी घटे हैं। देश में सक्रिय मामले 56 हजार 745 हैं और दैनिक पाजिटिविटी दर 1.98 फीसद है।

 

213 करोड़ से अधिक लोगों का लगा कोरोना टीका
बता दें कि 1 सितंबर को देशभर में कोरोना वायरस के 7,946 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 38 लाख 65 हजार 016 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा देश में 5 लाख 27 हजार 965 लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान भी 213 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में अब तक 213 करोड़ 01 लाख 07 हजार 236 लोगों को कोरोना टीका दिया गया है।

 

सरकार ने मुहैया कराई अब तक इतनी वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन पहले तक कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 201.36 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दी। जिनमें से 5.47 करोड़ से अधिक डोज अभी भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं।

 

 

#corona virus

Source : Agency

पाठको की राय