Monday, October 26th, 2026

बरेली में सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत

 बरेली
 

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. एंबुलेंस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि राममूर्ति अस्पताल की एंबुलेंस मंगलवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई. एंबुलेंस दिल्ली से बरेली के लिए आ रही थी. हादसे में एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. घटना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के बाद एंबुलेंस डिवाइडर पार करके दूसरी साइड में जा रही कंटेनर से टकरा गई. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. सभी मृतक पीलीभीत के बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लिया जा रहा है.

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया, 'यातायात प्रभावित नहीं हो, इसलिए मौके से एम्बुलेंस को एक तरफ करवा दिया गया है. हादसे के पीछे की वजह जो बताई जा रही है कि वह है- दिल्ली से बरेली की ओर आ रही एम्बुलेंस डिवाडर पार के दूसरी ओर आ गई, जिसके चलते बरेली की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा कंटेनर से टकरा गई.'

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने कहा, 'माना यह भी जा रहा है कि हादसे के पीछे की वजह एम्बुलेंस के ड्राइवर को झपकी आना हो सकता है.' घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसएसपी रोहित सजवाण समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

 

#7 लोगों की मौत

Source : Agency

पाठको की राय