Tuesday, October 20th, 2026

एक्सपायर्ड गोली खाने के बाद 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के सालीवाडा आंगनवाड़ी केंद्र में आयरन की एक्सपायर्ड गोली खाने के बाद 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगनवाड़ी प्रबंधक का कहना है कि 12 बच्चों को मैन्यू के अनुसार पोषण आहार दिया गया था। इसमें से सिर्फ 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। हो सकता है कि बच्चों ने घर पर कुछ खाया हो। जिला अस्पताल के डॉक्टर जे एम श्रीवास्तव का कहना है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

 

#गोली

Source : Agency

पाठको की राय