Monday, October 19th, 2026

30 नव-गठित नगरीय निकायों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने 7.68 करोड़ आवंटित

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि 30 नव-गठित नगरीय निकायों को विशेष आवश्यकताओं एवं आकस्मिक कार्यों के लिये 7 करोड़ 68 लाख 17 हजार रूपये आवंटित किये गये हैं।

नगरीय निकाय मानपुर, डोला, डूमरकछार, छपारा, मोहना, बनगवाँ, बिलहरा, सुरखी, रन्नौद, रौन, मालनपुर, सिराली, घोड़ाडोंगरी, केवलारी, बिष्टान, ठीकरी, पोहरी, मंगरौनी, मधुसूदनगढ़, पिपरई, गुन्नौर, निरवाली बुजुर्ग, कर्रापुर, पुनासा, बरगवाँ (सिंगरौली), देवरी और सरई को 25-25 लाख रूपये आवंटित किये गये हैं। इसी तरह बरगवाँ (अमलाई) को 29 लाख 24 हजार, बकहो को 29 लाख 71 हजार और शाहपुर (बैतूल) को 34 लाख रूपये आवंटित किये गये हैं।

 

 

#30 नव-गठित नगरीय

Source : Agency

पाठको की राय