Friday, October 23rd, 2026

24 घंटे में Coronavirus के मिले 6050 नए केस, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली
कोरोना संक्रमण की दर में लगातार तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 6050 रिकॉर्ड की गई है। कोरोना की एक बार फिर तेजी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी स्वास्थ्य महकमें के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। देश मे 24 घंटे में 6050 नए केस रिकॉर्ड किए गए है। जबकि बीते दिनों ये संख्या 5335 ही थी। मरीजों की संख्या में बढ़त के साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 28,303 हो गई है।

देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही कोविड जांच के दायरे को बढाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अगर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमें की तैयारियों की बात करें तो देश में लगभग 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों को सतर्कता बनाए रखने की बात कही है।
 

 

#Coronavirus

Source : Agency

पाठको की राय