Tuesday, October 20th, 2026

6000mAh बैटरी वाले सैमसंग गैलेक्सी F22 की सेल आज, ₹11500 से कम में खरीदें

 नई दिल्ली 
Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। फोन की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन को आज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 6000mAh की बैटरी और 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
 
सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन दो वेरिएंट- 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। ऑफर की बात करें तो क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इस तरह फोन को 11,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ 19 जुलाई, 2021 तक ही वैलिड है। 

 

#सैमसंग गैलेक्सी

Source : Agency

पाठको की राय