Thursday, October 22nd, 2026

किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद, फिर मोदी सरकार पर बरसे सत्यपाल मलिक; कहा- जब कहेंगे हट जाऊंगा

नई दिल्ली
किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद, कुतिया भी मरती है तो... फिर मोदी सरकार पर बरसे सत्यपाल मलिक; कहा- जब कहेंगे हट जाऊंगा मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हाल के समय में कई बार किसानों के मुद्दे पर सरकार और बीजेपी की लाइन से हटकर बोल चुके मलिक ने साफ कहा कि वह दिल्ली के उन 2-3 लोगों की इच्छा के खिलाफ बोल रहे हैं, जिन्होंने उन्हें गवर्नर बनाया है और जब कहेंगे तो वह तुरंत पद से हट जाएंगे। मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में 600 लोग शहीद हो गए तो लोकसभा में प्रस्ताव पास नहीं किया गया, जबकि कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेता शोक संदेश जारी करते हैं। जयपुर में एक कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक ने कहा, ''देश में इतना बड़ा आंदोलन आज तक नहीं चला, जिसमें 600 लोग शहीद हो गए। कुतिया भी मरती है तो दिल्ली के नेताओं का शोक संदेश जाता है, लेकिन 600 किसानों का प्रस्ताव लोकसभा में पास नहीं हुआ।''

मलिक ने आगे कहा, ''इस समय किसानों का मुद्दा है, मैं कुछ कहूंगा तो विवाद होता है। ये अखबार वाले  ऐसा कर देते हैं कि मैं दो हफ्ते तक इंतजार करता हूं कि दिल्ली से कोई टेलिफोन तो नहीं आएगा। हालांकि, गवर्नर को हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन मेरे जो शुभचिंतक है, कहते हैं कि ये कुछ बोले और हटे। फेसबुक पर लिखते हैं कि आप जब इतना महसूस करते हो तो इस्तीफा क्यों नहीं देते, मैं कहता हूं कि क्या आपके पिता जी ने बनाया था।'' मलिक ने कहा, ''मुझे बनाया दिल्ली में 2-3 बड़े लोगों ने, मैं उनकी इच्छा के खिलाफ बोल रहा हूं, मैं तो यह जानकर ही बोल रहा हूं कि उनको दिक्कत होगी। वह जिस तरह कहेंगे कि हमें दिक्कत है छोड़ दो, मैं एक भी मिनट नहीं लगाऊंगा।''
 

 

#600 people

Source : Agency

पाठको की राय