Tuesday, October 20th, 2026

60 हजार के दांव से 7.80 करोड़ रुपए की कमाई, बुलेट बनाने वाली कंपनी ने किया मालामाल

 नई दिल्ली 
बाइक्स के शौकीन लोगों के बीच रॉयल एनफील्ड बुलेट का काफी क्रेज होता है। यही वजह है कि महंगी होने के बावजूद इसकी डिमांड में कभी कमी नहीं आई। इस बाइक को बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने शेयर बाजार में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। जिन निवेशकों ने भी धैर्य रखा होगा, वो आज करोड़पति बन गए होंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आयशर मोटर्स के शेयर की कीमत दो दशक में 1300 गुना बढ़ गई है।


अक्टूबर 2001 में, रॉयल एनफील्ड बाइक की कीमत लगभग 60,000 रुपए थी। वहीं,  इसकी निर्माता कंपनी आयशर मोटर्स के प्रति शेयर कीमत लगभग 2 रुपए थी। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आयशर मोटर्स के शेयर की कीमत लगभग 2600 रुपए है। कहने का मतलब ये है कि अगर किसी शख्स ने अक्टूबर 2001 में रॉयल एनफील्ड बुलेट खर्च करने के बजाय आयशर मोटर्स के शेयर पर 60,000 रुपए का दांव लगाया होगा तो अब उसके निवेश की रकम 7.80 करोड़ हो गई है। निवेशक इस रकम से ऑडी क्यू2, बीएमडब्ल्यू बाइक और बीएमडब्ल्यू कार खरीद सकता है। इन वाहनों को खरीदने के बाद भी निवेशक के बैंक अकाउंट में 5 करोड़ बचे जाएंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2.80 करोड़ रुपए खर्च कर आप ऑडी क्यू2 और बीएमडब्ल्यू कार के शौक को पूरा कर सकते हैं।
 
शेयर का भाव:  इस मल्टीबैगर स्टॉक में लगातार बढ़ोतरी हुई है। साल 2017 में आयशर मोटर्स के शेयर का भाव 3,000 के शिखर पर चढ़ गया था। कोविड-19 महामारी के बाद आयशर मोटर्स का स्टॉक बिकवाली के दबाव में था। यह अप्रैल 2020 में लगभग 1250 रुपए प्रति शेयर के स्तर तक नीचे चला गया। महामारी के बाद बाजार में उछाल के बाद, इस ऑटो स्टॉक ने वापसी कर ली। इस शेयर का भाव लगभग 3,000 रुपए प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गया था। 

 

Source : Agency

पाठको की राय