Monday, June 1st, 2026

राजधानी लखनऊ में नए एचएमपीवी वायरस से 60 वर्षीय महिला मौत

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में नए एचएमपीवी वायरस से पॉजिटिव होने के बाद ठीक हुई 60 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। महिला को 8 जनवरी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि महिला को टीवी, किडनी व हाइपरटेंशन की समस्या थी। इन बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उसकी मृत्यु हुई है।

अचानक बिगड़ी हालत
नेहरू नगर के मोती नगर की निवासी आशा शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 10 जनवरी को KGMU में सैंपल की जांच करवाई गई, तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉ. एके गुप्ता और डॉ. विष्णु की निगरानी में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके चलते उसे ICU वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। जहां उसकी बुधवार को मौत हो गई।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

6 + 7 =

पाठको की राय