Friday, October 23rd, 2026

60 साल की महिला ने भी किया रक्त दान

कोरिया
बहुप्रतीक्षित ब्लड बैंक खोलने के की माग पूरी होते ही मनेन्द्रगढ़ में बडी संख्या मे बंग समाज के द्वारा रक्तदान किया गया। इसमे महिलाएं भी शामिल हुई जिनमे  60 वर्षीय महिला भी शामिल थी। उक्त महिला ने अनेक बार रक्तदान किया।

कोरिया जिला के बंग समाज के द्वारा आज मनेन्द्रगढ़ के अमाखेरवा एस ई सी एल सेंट्रल हस्पताल में रक्तदान किया इसमें समाज के द्वारा पुरुष के साथ साथ महिलाएं भी शामिल हुई जिन्होने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिसमें कोरिया जिले के चिरमीरी व मनेन्द्रगढ़ बंग समाज के लोग एक होकर रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाया। इनका कहना है कि जीवन मे तो हम अपने लिए जीते है अपने लिए काम करते है बच्चो पति सबके लिए काम करते है क्यो ना समाज के लिए कुछ करे, हमारा एक बूंद खून किसी का काम तो आएगा। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा ब्लड बैंक खोलने की बहुत पुरानी मांग थी जिसके खुलने के बाद हम लोग ब्लड डोनेट किये रक्तदान महादान होता है बहुत ही नेक काम होता है।

मनेन्द्रगढ़ से जयंत मुखर्जी,ईसा कर,सौरव, चिरमिरि से रत्ना दास साकिया,सुभाशीष सरकार,संदीप चटर्जी, असीम डे, मनोज दास, विधान डे सहित और लोग मौजूद रहे जया कर, आशीष मजूमदार,रीता आईच प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

#donated blood

Source : Agency

पाठको की राय