Tuesday, October 20th, 2026

60 साल की नंदिनी महिला गेड़ी में फर्स्ट आई


महासमुंद

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत खल्लारी विधानसभा के ग्राम-बगारपाली में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हितग्राही नंदिनी ने छत्तीसगढ़िया ओपलम्पिक को लेकर बात की, उन्होंने कबड्डी में संभाग स्तर पर जीत दर्ज की है, अपने ससुराल में जाने के बाद कबड्डी खेलना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि एक 60 साल की महिला गेड़ी में फर्स्ट आई है महासमुंद में। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने नंदिनी की तारीफ की।

 

Source : Agency

पाठको की राय