Wednesday, October 21st, 2026

प्रसव के लिए अस्पताल आईं 60 महिलाएं HIV पॉजिटिव, 35 ने दिया बच्चों को जन्म

मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पिछले 16 महीनों में प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचीं 60 से 81 गर्भवती महिलाएं एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाई गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग की टीम एचआईवी के इन मामलों पर अपनी नजर बनाए हुए है। TOI की खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के ART यानी एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर की एक रिपोर्ट के बाद ये खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में बताया कि लाला लाजपत राय अस्पताल में प्रसव के लिए पिछले 16 महीने में आई अब तक 81 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इनमें 35 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक बच्चों को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है।
 

 

#प्रसव

Source : Agency

पाठको की राय