Tuesday, October 20th, 2026

जनसंचार विभाग के प्लेसमेंट में 6 विद्यार्थियों का चयन

रायपुर
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के समाज जनसंचार एवं समाज कार्य विभाग द्वारा 06 जनवरी 2022 एवं 08 जनवरी को कैम्पस प्लेसमेंट एवं इंर्टनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों के साथ ही नियमित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भोपाल की सामाजिक संस्था समर्थन (सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट) के द्वारा दुर्ग, कोंडागांव, बिजापुर, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर एवं गरियाबंद हेतू क्लस्टर एवं ब्लॉक फेसिलेटर पद व इंर्टनशिप कार्यक्रम के लिए 31 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में भाग लिया गया। जिसमें क्लस्टर, ब्लॉक फेसिलेटर पद के लिए 6 विद्यार्थियों एवं 9 का इंर्टनशिप लिए हुआ है।

प्लेसमेंट इंचार्ज और जनसंचार एवं समाज कार्य के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने बताया है कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है। प्लेसमेंट कार्यक्रम में बीएजेएमसी, एमएएमसी, एमएसडब्लु के पूर्व एवं अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय