फिलीपींस में तूफान ‘बेबिंका’ की वजह से 6 लोगों की मौत, हजारों बेघर
मनीला
तूफान ‘बेबिंका’ के कारण फिलीपींस में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो लोग लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने जानकारी दी कि दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा प्रायद्वीप में दो लोगों की मौत हुई। जबकि मुस्लिम मिंडानाओ के बंगसामोरो स्वायत्त क्षेत्र में चार लोगों की जान गई।
एजेंसी ने कहा कि चक्रवात ‘बेबिंका’ ने लगभग 300 गांवों के 200,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया। करीब 14,000 विस्थापित ग्रामीण सरकार द्वारा संचालित अस्थायी शेल्टर्स में रह रहे हैं। ‘बेबिंका’ इस साल फिलीपींस में आया छठा उष्णकटिबंधीय तूफान है। इसकी वजह से सड़कों, पुलों और घरों सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
‘बेबिंका’ शनिवार दोपहर को फिलीपींस से बाहर निकल गया। हालांकि, इसके जाने के बाद भी बारिश जारी है क्योंकि इसने दक्षिण-पश्चिम मानसून को बढ़ा दिया। फिलीपींस में प्रतिवर्ष औसतन 20 तूफान आते हैं, जो भयंकर बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनते हैं। इसके चलते भारी जनहानि होती है तथा फसलों और संपत्तियों का विनाश होता है।
#two missing in the Philippines

पाठको की राय