Monday, October 19th, 2026

उज्जैन बाल सुधारगृह से 6 नाबालिग आरोपी भागे

उज्जैन

उज्जैन के मालनवासा स्थित बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग आरोपी भाग गए। घटना  करीब 10:30 बजे की है। आरोपियों ने चौकीदार और गार्ड की आंखों में मिर्च झोंकी। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया। उनकी जेब से गेट की चाभी निकाली और भाग गए। इन पर हत्या, रेप और रंगदारी के आरोप थे। सभी लड़के देवास के रहने वाले थे।

शुक्रवार रात मालनवासा क्षेत्र में बने बाल संप्रेक्षण गृह में 6 लड़कों ने जमकर उत्त्पात मचाया। आरोपियों ने सुरक्षा में तैनात सैनिक दिनेश धानक, गार्ड शैलेंद्र शाक्य की आंखों में मिर्च झोंक दी। हाथापाई के बाद दोनों को अधीक्षक के कमरे में बंद कर दिया।

सभी आरोपी देवास के रहने वाले हैं। सभी लड़के संगीन आरोप में यहां बंद थे। नागझिरी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी तलाश में पुलिस टीम देवा भी भेजी है।

पहले भी भागे हैं बच्चे

इससे पहले 17 अप्रैल 2021 में 2 बच्चे दीवार कूदकर भागे थे। इनमें एक देवास और दूसरा लड़का हरियाणा का रहने वाला था। जांच अधिकारी लिवान कुजूर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है। इनकी तलाश की जा रही है।

 

#उज्जैन बाल सुधारगृह

Source : Agency

पाठको की राय