Friday, October 23rd, 2026

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, कई घायल

बापटला

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे पर एक भीषण एक्सीडेंट की खबर आई है। एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें 6 लोगों जिंदा जलकर मौत हो गई है। बापटला से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई है। टक्कर की वजह से लगी आग इतनी ज्यादा भयंकर है कि बस और ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। इस सड़क हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं। इन सभी का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें बस को आग की लपटों में घिरे हुए देखा जा सकता है। टक्कर की वजह से लगी आग इतनी ज्यादा भयंकर है कि बस और ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही हैं। एक अन्य वीडियो में दमकलकर्मियों को आग बुझाते हुए भी देखा गया है।

जोरदार टक्कर के बाद मच गई चीख पुकार
बस और लॉरी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद बस और लॉरी दोनों में आग लग गई. दोनों जलकर खाक हो गये. वहीं टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन इतनी देर में दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं.

अमेरिका में बस-ट्रक की टक्कर से आठ लोगों की मौत
अमेरिका में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है. फ्लोरिडा में बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं फ्लोरिडा हाईवे गश्ती दल ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. एफएचपी ने अपने बयान में कहा कि ट्रक चालक नशे की हालत में ट्रल चला रहा था. उसपर नशे की हालत में लोगों की जान लेने का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हो गए. बता दें बस में 53 खेतिहर श्रमिकों को ले जाया जा रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी.

 

#6 people burnt alive

Source : Agency

पाठको की राय