Saturday, October 24th, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से 6 घायल

पेंड्रा

मंगलवार को अचानक मौसम खराब होने से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धनगवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास काम कर रहे मजदूरों ने अस्पताल में भर्ती कराया  जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मंगलवार की देर शाम राजधानी सहित कुछ जिलों में एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के बादल गरजे लगे और, को एकाएक बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेतों में  बिजली गिरने से वहां काम रहे स्थानीय ग्रामीण उसकी चपेट में आ गये। बारिश थमने पर सभी मजदूरों के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय