Saturday, October 24th, 2026

पंजाब के इस जिले में गैस लीक होने से 6 की मौत! पूरा इलाका सील

लुधियाना
 लुधियाना से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर इलाके में गैस लीक हुई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके साथ ही 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरा इलाका सील कर दिया है। गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। 

 

#गैस लीक

Source : Agency

पाठको की राय