Friday, October 23rd, 2026

बंगाल चुनाव का 5वां चरण: 6 जिलों की 45 सीटों पर वोटिंग जारी 

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण की 45 सीटों पर आज यानी शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान मतदाता 319 उम्मीदवारों के भाग्य को चुनावी पेटी में बंद करेंगे। इस चरण में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी दो मई को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगी या नहीं यह तय होगा। राज्य में पांचवें चरण में जिन छह जिलों में मतदान होना है, उनमें उत्तरी परगना पार्ट-एक, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, पूर्वी वर्द्धमान पार्ट-एक और जलपाईगुड़ी है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय बलोंकी करीब 853 कंपनियां तैनात की गई हैं। तो चलिए जानते हैं पांचवे चरण की वोटिंग से जुड़े सारे अपडेट्स।

हम सरकार बदलना चाहते हैं, हम भाजपा सरकार चाहते हैं- GNLF चीफ
ऐसा लग रहा है कि खेल अभी बाकी है। हम नजर बनाए हुए हैं। जहां तक पहाड़ियों और हमारी समस्याओं का सवाल है, हम चाहते हैं कि इस सरकार को बदल दिया जाए; हम भाजपा सरकार चाहते हैं, हम न्याय चाहते हैं: दार्जिलिंग में गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (GNLF) के अध्यक्ष मान घीसिंग


 

 

#बंगाल चुनाव का 5वां चरण

Source : Agency

पाठको की राय