Saturday, October 24th, 2026

राजस्थान में बेकार पड़े हैं PM केयर फंड से दिए गए 592 वेंटिलेटर 

 जयपुर 
 राजस्थान में जब कोरोना अपने पीक पर था यानी रोज 18 हजार नए मामले सामने आ रहे थे, तब पीएम केयर फंड से दिए गए 592 वेंटिलेटर का इस्तेमाल नहीं हो सका था। गहलोत सरकार की तरफ से 16 मई तक भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीईएल) को 571 शिकायतें की गईं, लेकिन सिर्फ 180 का ही समाधान किया गया।  रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य को पीएम केयर्स के माध्यम से 1,900 वेंटिलेटर मिले हैं, जिनमें से 1,500 बीईएल द्वारा बनाए गए थे और 400 AgVa हेल्थकेयर द्वारा प्रदान किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के अनुसार, राज्य में अब कुल 2,523 वेंटिलेटर हैं, जिनमें बीईएल और AgVa द्वारा प्रदान किए गए 1,900 वेंटिलेटर शामिल हैं।

राज्य कोविड पोर्टल के अनुसार, राजस्थान में वेंटिलेटर के साथ कुल 2530 आईसीयू बेड हैं, जिनमें से 2314 का इस्तेमाल किया जा रहा था। शनिवार को 216 बेड काली पड़े थे। आपको बता दें कि इस आंकड़े में निजी अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न वजहों 13 मई तक 592 पीएम केयर वेंटिलेटर का उपयोग नहीं किया जा सका। कम से कम 366 मशीनों ने दबाव में कमी, कंप्रेसर की खराबी और सेंसर की विफलता जैसी समस्याएं देखी गईं। शेष मशीनें इंस्टालमेंट की प्रतीक्षा कर रही थीं, या उनके पुर्जे गायब थे।
 

 

#वेंटिलेटर 

Source : Agency

पाठको की राय