Monday, October 19th, 2026

पंप कनेक्शन के 58632 आवेदन लंबित


रायपुर

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश में पंप कनेक्शन के लिए स्वीकृत तथा लंबित आवेदन का मामला विधानसभा के प्रथम दिन उठाया। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में 58632 आवेदन लंबित हैं।

शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री से पूछा कि प्रश्नावधि के दौरान किस जिले में कितने (स्थायी तथा अस्थायी) पंप कनेक्शन लगे तथा कितने स्थायी कनेक्शन देना शेष है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रश्वनाधीन अवधि में 30 नवंबर 2022 की स्थिति में 51926 कृषि पंपों के आवेदन विद्युत लाईन विस्तार के लिए एवं 6706 आवेदन भुगतान के लिए अथवा स्वीकृति लंबित है। इस प्रकार 58632 आवेदन लंबित है।

 

Source : Agency

पाठको की राय