Sunday, October 25th, 2026

आरटीई के तहत प्रथम चरण में 552 विद्यार्थियों का चयन

रायपुर

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश के निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण में आॅनलाईन आवेदन करने संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील कुमार जैन ने आज प्रथम चरण की लॉटरी बटन दबाकर निकाली। प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा और कोण्डागांव जिले की लॉटरी निकाली गई, जिसमें कुल 552 विद्यार्थियों को चयन हुआ।

प्रथम चरण में निकाली गई लॉटरी में से दंतेवाड़ा जिले के 74, नारायणपुर जिले के 82 और कोण्डागांव जिले के 396 विद्यार्थियों का चयन लॉटरी से किया गया। शेष जिलों की लॉटरी निर्धारित तिथि 25 मई तक पूर्ण कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि आरटीई के तहत वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निजी स्कूलों में प्रवेश की कार्यवाही के संबंध में समय-सारिणी जारी की गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय