Wednesday, October 21st, 2026

भोपाल प्रशिक्षण के लिए अमरपाटन से 55 सदस्यीय दल हुआ रवाना

अमरपाटन
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय विभाग का 04 सितम्बर को नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण भोपाल में होना है जिसके लिए सतना जिले अमरपाटन  विकासखंड से जाने वाले नवनियुक्त शिक्षकों का सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय अमरपाटन में पंजीयन किया गया। पश्चात शासकीय बस द्वारा रेलवे स्टेशन सतना हेतु तैयारी की गयी।  जाने वाली सभी 44 उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा 11 माध्यमिक शिक्षक बंधु उपस्थित हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामनरेश पटेल, सीएम राइज प्राचार्य प्रहलाद द्विवेदी, अशोक कुमार गुप्ता ऑडिटर, विवेक द्विवेदी सहायक ग्रेड 3 पंजीयन कार्य मे सहयोग प्रदान किये।

 

Source : Agency

पाठको की राय