Wednesday, October 21st, 2026

उच्च शिक्षा विभाग के यूजी-पीजी में 5,411 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1301 निजी और सरकारी कॉलेजों के प्रवेश पर अब रोक लगा दी है। वर्तमान सत्र में यूजी और पीजी में छह लाख 54 हजार 540 प्रवेश हुए हैं। यूजी चार लाख 94 हजार और 300 पीजी में एक लाख 60 हजार 240 प्रवेश हुए हैं। आखिरी सीएलसी में विभाग छह हजार प्रवेश तक नहीं करा सका है। सीएलसी से प्रवेश लेने के लिए करीब यूजी-पीजी में 4200 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। जबकि प्रवेश पांच हजार 411 विद्यार्थियों ने ही लिया है। 1301 में यूजी-पीजी की 12,64,912 सीटों में प्रवेश देने के लिए दो राउंड की काउंसलिंग और तीन सीएलसी में छह लाख 54 हजार 540 प्रवेश हुए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव विभाग ने बीच काउंसलिंग में 11 नए कॉलेजों को प्रवेश कराने की व्यवस्था कराई। इसलिए स्थानीय लोगों को कॉलेजों की पूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके कारण सीटें रिक्त रह गई हैं। उक्त कालेजों में साढ़े तीन हजार सीटें हैं। उनमें 89 फीसदी प्रवेश हुए हैं।

 

#Higher Education Department

Source : Agency

पाठको की राय