Monday, October 26th, 2026

52 नग मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे गये

कांकेर

पुलिस और साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान चलाकर साढ़े 6 लाख रुपये के 52 नग मोबाइल बरामद किया है। सभी मोबाइल वर्ष 2022-23 में गुम हुए थे। जिसे कांकेर के अलग-अलग स्थानों जैसे धमतरी, दुर्ग, बालोद व कोंडागांव से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने शनिवार को गुम हुए सभी मोबाइल को उनके मालिको को सौंप दिए हैं। गुम मोबाईल मिलने से लोग बेहद खुश नजर आए।

 

Source : Agency

पाठको की राय