Wednesday, October 21st, 2026

24 घंटों में मिले 50407 नए केस ,1,36,962 मरीज ठीक

नई दिल्ली
 देश में कोरोना के 50,407 नए मामले दर्ज हुए और 804 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 1,36,962 मरीज ठीक भी हुए। कोविड से रिकवर होने वालों की संख्या 4,14,68,120 पहुंच गई। इस समय रिकवरी रेट 97.37% है।

पूरे देश में फिलहाल 6,10,443 मरीजों को इलाज चल रहा है। एक्टिव मामलों को दर 1.43% है। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 172.29 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 14,50,532 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक देश भर में 74.93 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

वायरस की वजह से 804 लोगों की जान गई है। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,07,981 हो गई है। coronavirus कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 3.48 फीसदी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ने से एक्टिव मामलों में कमी आई है और फिलहाल देश में एक्टिव केस 6,10,443 बचे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी कम हुआ है और फिलहाल यह आंकड़ा 3.48 फीसदी पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है, जिसमें अभी तक वैक्सीन की कुल 1,72,29,47,688 डोज दी जा चुकी हैं।

MP में कोविड के 2,612 नए केस सामने आए
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 2,612 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,21,361 हो गई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,682 लोगों ने जान गंवाई है। कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 228 और भोपाल में 549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। वर्तमान में 26,179 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 5,995 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,84,500 लोग मात दे चुके हैं।

 इन पांच राज्यों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा केस आपको बता दें कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच देश में संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़े थे। हालांकि अब ज्यादातर राज्यों में संक्रमण के मामले घटने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, फिलहाल जिन पांच राज्यों में कोरोना वायरस के दैनिक मामले सबसे ज्यादा हैं, उनमें केरल (16,012 केस), महाराष्ट्र (5,455), कर्नाटक (3,976), तमिलनाडु (3,086 केस) और राजस्थान (2,890 केस) शामिल है। पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 62.33 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों में दर्ज हुए हैं। इनमें भी 31.77 फीसदी मामले अकेले केरल में सामने आए हैं।

 

 

 

#50407 नए केस

Source : Agency

पाठको की राय