Thursday, October 22nd, 2026

उत्तरप्रदेश में पशुओ के लिए 500 एंबुलेंस, समय रहते गाय-भैंसों की बचाई जा सकेगी जान

लखनऊ
साल 2022 में लंपी वायरस से बड़े पैमाने पर पशुओं की मौत हुई थी. राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश में भी इस वायरस ने भारी कहर मचा रखा था. आने वाले वक्त में दुधारू पशुओं को इस तरह की बीमारियों से बचाया जा सके. इसके लिए केंद्र सरकार ने मार्च तक उत्तर प्रदेश सरकार को 500 एंबुलेंस देने का फैसला किया है.

अन्य राज्यों में भी है पशु एंबुलेंस सेवा

बता दें कि पशु एंबुलेस जैसी सेवा मध्य प्रदेश समेत कई  अन्य राज्यों में भी शुरू की जा चुकी है. इस तरह के फैसले किसानों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. गांव-देहात में सही वक्त पर इलाज नहीं मिलने पर कई दुधारू पशुओं की मौत हो जाती है. इसका सीधा असर पशुपालकों पर पड़ता है. ऐसे में आर्थिक संकट के चलते उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो जाता है.

समय रहते दुधारू पशुओं की बचेगी जान

इस एंबुलेस सेवा के शुरू होने के बाद गाय बिना किसी देरी के वेटेनरी हॉस्पिटल भेजी जा सकेंगी. इससे समय रहते दुधारू पशुओं की जान बचाई जा सकेगी. बता दें कि लंपी वायरस के बाद सरकार पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क है. ऐसे में पशुओं से संबंधित एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं,

पशुपालन में निवेश पर उद्यमियों को 30 एकड़ जमीन मुफ्त

प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने उद्यमियों से कहा था कि यहां पानी की कमी नहीं है.  जल-जंगल जमीन भी है. कनेक्टिविटी, सेफ्टी और इलेक्ट्रिसिटी है. अगर उद्यमी पशुपालन में निवेश करते हैं तो हम उन्हें 30 एकड़ जमीन मुफ्त में देंगे. इसके साथ ही हम  500 देसी गाय भी फ्री में देंगे.

 

#गाय-भैंसों

Source : Agency

पाठको की राय