Saturday, October 24th, 2026

50 और CNG बसों की मिली सौगात, GPS व CCTV से रहेंगी लैश

पटना
राजधानी पटना में प्रदूषण में कमी लाने के लिए सीएनजी बसें दौड़ेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह संवाद भवन से 50 सीएनजी बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. नयी सीएनजी बसों को मिला कर 70 सीएनजी बसें राजधानी में अलग-अलग रूटों पर चलेंगी. इसमें पुरानी 20 सीएनजी बसें हैं. इसके अलावा 25 इलेक्ट्रिक बसें भी विभिन्न रूटों पर चल रही हैं. इस तरह हरी व पीली रंग की सरकारी बसें नगर बस सेवा में दिखेंगी.

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि राजधानी में सरकारी बसें सीएनजी वाली चलेंगी. इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं. उन्होंने बताया कि हर 10 से 15 मिनट पर अलग-अलग रूटों के लिए बसें मिलेंगी. सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों के चलने से प्रदूषण में कमी आयेगी. सभी सीएनजी बस जीपीएस, सीसीटीवी, पैनिक बटन आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. यात्रियों को मार्गों की जानकारी के लिए बस के अंदर व बाहर कुल चार डिसप्ले बोर्ड लगे हैं. बसों के अंदर मोबाइल चार्ज करने की भी व्यवस्था है.

जीपीएस युक्त होने से बसों के वास्तविक स्थान का पता चलेगा. पैनिक बटन होने से आपातकालीन स्थिति में सहयोग के लिए उपयोग किया जा सकता है. सभी बसों में सुरक्षा के लिए तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे हैं. बसों में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम व महिला, ट्रांसजेंडर व दिव्यांगजनों के लिए सीट सुरक्षित रहेगी.

 

#CNG buses

Source : Agency

पाठको की राय