Friday, October 23rd, 2026

जनसहयोग से पामगढ़ में बनेगा 50 बेड का कोविड केयर अस्पताल

रायपुर
कोरोना मरीजों की इलाज के लिए जनसहयोग से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शीघ्र ही 50 बेड का कोविड केयर अस्पताल बनेगा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण डहरिया ने अपने एक माह का वेतन 55 हजार 689 रूपए का सहयोग देते हुए लोगों से इस नेक कार्य के लिए सहायोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पामगढ़ में आक्सीजनयुक्त 50 बेड के कोविड केयर सेंटर की स्थापना पूर्ण रूप से जनसहयोग से की जाएगी। हास्पिटल में आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होगी जबकि अन्य सामग्री जैसे दवाइयां, मेडिकल किट, थर्मल स्कैनर-थमार्मीटर, आॅक्सीमीटर, आर ओ बेड, गद्दे, कूलर, बाल्टी, मग, सफाई उपकरण आदि की व्यवस्था जनसहयोग से होगी। 

 

#कोविड केयर अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय