Monday, October 19th, 2026

ड्यूटी के दौरान जुआ खेलते हुए 5 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

उज्जैन
प्रदेश  के उज्जैन जिले  में पुलिसकर्मियों (Policeman) पर बड़ी कार्रवाई हुई  है। यहां उज्जैन एसपी  ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड (Suspended) कर दिया है। इन सभी को एडिशनल एसपी  ने  जुआ खेलते  पकड़ा था।


मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन की पुलिस लाइन में पदस्थ 5 पुलिसकर्मियों को उज्जैन एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।  बताया जाता है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान जुआ खेलते पकड़ा गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उज्जैन एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मनीष राजपूत, कृपा शंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सत्येंद्र परमार और राहुल धोलकर को सस्पेंड किया गया था।


एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि पुलिस लाइन में कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे हैं, समझाइश देने के बाद भी वह नहीं माने तो हमने एक टीम बनाई और वहां जाकर रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों से ताश की गड्डी और कुछ नगद भी दबिश के दौरान जप्त किया है। इन सभी पर जुआ एक्ट में कार्रवाई भी की गई है।

 

 

#सस्पेंड

Source : Agency

पाठको की राय