5 अधिकारियों को किया गया जिला प्रशासन के साथ संलग्न
रायपुर
राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरोना वायरस (कोविड-19) के बचाव एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर जिला प्रशासन रायपुर के साथ अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से संलग्न किया गया है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है।
संलग्न किये गए अधिकारी श्रीमती अवंती गुप्ता, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर, प्रवीण तिवारी (तहसीलदार) छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन अकादमी रायपुर, सुअनुप्रिया मिश्रा रेरा, (डिप्टी कलेक्टर) रायपुर, आशीष टिकरिया सूडा, (संयुक्त कलेक्टर) रायपुरऔर अरविन्द पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर, पाठ्य पुस्तक निगम. रायपुर शामिल है।

पाठको की राय