Wednesday, October 21st, 2026

विस्फोटक, 180 नग स्पाइक, नक्सली पर्चा व साहित्य के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा बल के जवान लगातार नक्सल प्रभावित इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे है। ऐसे ही जगरगुंडा इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों ने 5 नक्सलियों तामु भीमा, ओयाम जोगा, अवलाम पांडु, पूनेम सन्नू, तामु आकाश सभी निवासी बेदरे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विस्फोटक 180 नग लकड़ी से बना नुकीला स्पाइक, 2 नग संबल, चुनाव बहिस्कार का नक्सली पर्चा व साहित्य बरामद हुआ। गिरफ्तार नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करने के बाद कार्यवाही उपरांत अपराध कायम कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय