11 जुआरियों से 41 लाख के साथ 5 लक्जरी कारें जप्त
महासमुंद। ग्राम सम्हर थाना तेन्दूकोना नेचर बास्केट फॉर्म हाउस में सजने वाले गुल जुआ फड में पुलिस ने छापा मारा कार्रवाई करते हुए 11 जुआडियों से नगद 41,24,705 रुपए के साथ 5 लक्जरी वाहन व 12 नग मोबाईल जुमला कीमती 1,27,78,705 रुपए जप्त किए गए हैं।
प्राप्त समाचारो के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की थाना तेन्दूकोना क्षेत्र ग्राम सम्हर के नेचर बास्केट फॉर्म हाउस में गुल नामक जुआ खेल रहे है। खिलाडी इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाये थे और फॉर्म हाउस से दूर अपनी वाहनों को लगाकर खडे किये थे। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश में सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना तेन्दूकोना पुलिस की टीम ने सायबर सेल महासमुन्द पुलिस के साथ अलग-अलग टीम बनाकर बाईक व कार के माध्यम से फड तक पहुची और चारों ओर से घेराबंदी कर 11 जुआडियों को पकडा गया। पकडे गये जुआरियो मे महासमुद बागबहरा, दुर्ग, रायपुर शामिल है। जिसमें टोनू उर्फ प्रशांत अग्रवाल पिता सूरज अग्रवाल उम्र 45 वर्ष सा. बागबाहरा महासमुन्द, मनमीत गुरूदत्ता पिता बालसिंह गुरूदत्ता उम्र 41 वर्ष गणेशपारा खरियार रोड मोहम्मद नवाब पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 38 वर्ष सा. हनुमान नगर कालीबाडी, रायपुर। गणेश प्रसाद शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 62 वर्ष सा. देवेन्द्र नगर रायपुर। सन्टी उर्फ हरपाल सिंह सलूजा पिता सुरजीत सिंह सलूजा उम्र 46 वर्ष सा. गुरूद्वारा पारा बागबाहरा महासमुन्द। राकेश प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद उम्र 47 वर्ष सा. खुसीर्पार भिलाई, दुर्ग। प्रदीप मोटवानी पिता सहजान मोटवानी उम्र 38 वर्ष सा. दीनदयाल कॉलोनी, भिलाई, दुर्ग। देव कुम्हार पिता अवधराम कुम्हार उम्र 57 वर्ष सा. शितला मंदिर के पिछे पुरानी बस्ती, रायपुर। सुनील कुमार पिता रमेश कुमार उम्र 42 वर्ष सा. गंजपारा, रायपुर। मसौरभ कुमार जैन पिता सुभाष कुमार जैन उम्र 30 वर्ष सा. दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोल चैक रायपुर। योगेन्द्र गण्डेचा पिता मनसुखलाल गण्डेचा उम्र 54 वर्ष सा. बागबाहरा, महासमुन्द के निवासी है।
पुलिस ने इनके पास से कुल नगदी रकम 4124705 रुपए तथा 5 लक्जरी कार एवं 12 नग विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 12778705 एवं गुल पासा (डाईस), टाईल्स जप्त कर जुआ एक्ट के तहत् कार्रवाई की गयी।

पाठको की राय