Sunday, October 25th, 2026

कोरोना से मृत कर्मियों के परिवार को 5 लाख रु., अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी-cm शिवराज


भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ी घोषणा की है।शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना (CM Covid 19 Compassionate Appointment Scheme) के अंतर्गत समस्त नियमित, स्थाईकर्मी, कार्यभारित, एवं आकस्मिकता निधि से वेतन, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, कलेक्टर रेट पर काम करने वालों के आश्रितों को उसी पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे कर्मचारी राज्य शासन (MP Government) के अभिन्न अंग हैं। मुझे ये कहते हुए गर्व है कि #COVID19 महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। कुछ साथी हमें छोड़कर चले गए ऐसे साथियों के लिए हमने दो योजनाएं लाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहली, वो किसी भी स्तर के कर्मचारी हों, नियमित, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, कलेक्टर रेट, आउट्सोर्स हों या संविदा हों, कोरोना से मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को तुरंत अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी, जिससे परिवार की आजीविका चलती रहे। दूसरी, पाँच लाख रुपये तक की अनुग्रह राशि एकमुश्त ऐसे परिवारों के आश्रित को दी जाएगी। कोविड की महामारी के कारण अगर किसी बच्चे के माता पिता का निधन हो गया हो वो अनाथ हो गये हों तो उनके नाम भेज दें। हम उन्हें 5 हजार रुपये पेंशन देंगे।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने अपने इन्ही कर्मचारी बहनों भाइयों के लिए पाँच लाख रुपये की अनुग्रह राशि पात्र दावेदार को प्रदान करने का भी फैसला लिया हैं। संकट के समय में यह अनुग्रह राशि उनके परिवारों का संबल बनेगी। अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) में आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलग से योजना बनाई जा रही है।

 

#अनुग्रह राशि

Source : Agency

पाठको की राय