Sunday, October 25th, 2026

नक्सलियों द्वारा लगाये गये 5 किलो का कुकर बम बरामद

नारायणपुर

थाना कुकड़ाझोर अंतर्गत ग्राम ताडोनार एवं आकाबेड़ा के आस-पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने के नीयत से आईईडी लगाये जाने की सूचना पर कैम्प आकाबेड़ा से डीआरजी, बस्तर फाईटर, छसबल एवं बीडीएस की संयुक्त टीम आवश्यक कार्यवाही हेतु क्षेत्र में रवाना हुई थी।

उक्त टीम द्वारा ग्राम ताडोनार और आकाबेड़ा के मध्य, मार्ग में डी-माइनिंग की कार्यवाही की गई जिस दौरान ताडोनार-आकाबेड़ा के मार्ग में एक कुकर बम वजन करीब 5 किलोग्राम का मिला जिसे बीडीएस टीम द्वारा बरामद कर सुरक्षात्मक मानको का पालन करते हुये विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय