Monday, October 26th, 2026

एडमिशन-प्लेसमेंट में मदद के लिए 3 विवि में बनेंगी 5 सेल

भोपाल
राजधानी की 3 प्रमुख यूनिविर्सटी में अब पांच नई सेल बनेंगी। इनमें एडमिशन, कॅरियर काउंसिलिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्टूडेंट हेल्प और आंत्रप्योनर सेल शामिल है। इनमें से एडमिशन और प्लेसमेंट सेल पहले से चल रही हैं, जिन्हें मजबूत किया जाएगा, जबकि बाकी 3 नए सिरे से बनाई जाएंगी।

जिन तीन यूनिविर्सटी में इन्हें गठित करेंगे, उनमें बरकतउल्ला विवि, भोज विवि और हिन्दी विवि शामिल हैं। इनमें से सबसे अधिक छात्रों का दबाव बीयू पर रहता है। भोज और हिन्दी विवि में पहली बार इस तरह की सेल बनेंगी, क्योंकि भोज में डिस्टेंस कोर्स संचालित होते हैं और हिन्दी विवि में छात्रों की संख्या कम रहती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय