Sunday, October 25th, 2026

असम में 48,747 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित

गुवाहाटी
 असम में कम से कम 48,747 लोग अब भी विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे हैं। इनमें बिश्वनाथ, धेमाजी और लखीमपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, 48,747 में से लखीमपुर जिले में 29,757 लोग, बिस्वनाथ में 15,461 लोग और धेमाजी में 2,715 लोग बाढ़ प्रभावित हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि हालिया बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोई नई मौत नहीं हुई है।

लखीमपुर जिले में, कम से कम 67 गांव और 5,45.50 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है।

एएसडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक, तेजपुर के निमातीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी और नंगलामुराघाट में दिसांग नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

बाढ़ ने 50,000 से अधिक मवेशियों को भी प्रभावित किया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय