Thursday, October 22nd, 2026

48 साल के कांग्रेस सांसद धानोरकर का निधन, 4 दिन पहले ही हुआ था पिता का निधन

चंद्रपुर
   

महाराष्‍ट्र के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली में निधन हो गया. वह 48 साल के थे. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने बताया कि उनका पिछले तीन दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. बालू उर्फ सुरेश धनोरकर चंद्रपुर से सांसद थे. कुछ दिन पहले ही उनका किडनी स्टोन का ऑपरेशन किया गया था. इसी के बाद उनकी हालत खराब होना शुरू हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक नागपुर में हालत गंभीर होने पर उन्हें रविवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया गया. दो दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. वह वेंटीलेटर पर थे. मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया. वहीं चार दिन पहले उनके पिता की मौत निधन हो गयाल. अस्पताल में भर्ती होने के कारण वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे. उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर वरोरा विधानसभा से विधायक हैं.
वरोरा में कल होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक धानोरकर का पार्थिव शरीर दिल्ली से नागपुर होते हुए दोपहर 1:30 बजे वरोरा उनके आवास ले जाया जाएगा. दोपहर 2 बजे से 31 मई की सुबह 10 बजे तक उनके निवास में अंतिम दर्शन किए जाएंगे फिर सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय