Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ के 48 शूटर्स राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई, माना रेंज में आज ट्रायल

रायपुर
अहमदाबाद में पिछले महीने हुई मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की 48 प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। प्रदेश के लिए यह बड़ी खेल उपलब्धि है क्योंकि इसके साथ ही छत्तीसगढ़ खेलों में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ गया है।  राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता दिल्ली में 18 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी और राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता भोपाल में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी।

जाने-माने उद्योगपति और एक जमाने में स्किट शूटिंग के राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के सहयोग से संचालित छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पदक लाने के लिए शूटिंग एसोसिएशन आॅफ छत्तीसगढ़ 14 नवंबर को 3 ट्रायल सत्रों का आयोजन छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल की चौथी बटालियन के माना स्थित फायरिंग रेंज में करेगी। इनमें परफॉर्मेंस के आधार पर टीमों को प्रतियोगिताओं में भेजने संबंधी अंतिम निर्णय किया जाएगा।

 

#Chhattisgarh qualify

Source : Agency

पाठको की राय