Saturday, August 29th, 2026

सुकमा के बालिका पोटाकेबिन में 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

सुकमा.

जिले के बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली की 47 छात्राओं के दो दिन में अचानक बीमार होने से हड़कंप मच गया है. छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

इनमें से एक छात्रा को सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है. स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर पोटाकेबिन वापस लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. वहीं, एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

350 छात्राएं हैं पोटाकेबिन में अध्ययनरत
बता दें कि पोटाकेबिन पोलमपल्ली में करीब 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं. लगातार छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद संस्थान की भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल छात्राओं के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

 

#Students Illness

Source : Agency

आपकी राय

8 + 1 =

पाठको की राय