Monday, October 19th, 2026

खरखरा मोंहदीपाट रिमाडलिंग, लाईनिंग एवं स्टक्चर्स के लिए 46.88 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद-दुर्ग जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही/डौण्डीलोहारा/दुर्ग की खरखरा मोंहदीपाट नहर प्रणाली 17.00 कि.मी. से 33.75 कि.मी. तक रिमाडलिंग, लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर्स कार्य के लिए 46 करोड़ 88 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के रिमाडलिंग, नहर की लाईनिंग एवं स्टक्चर्स से इसकी सिंचाई क्षमता में हो रही 2487 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 200 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 12345 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जलापूर्ति हो सकेगी।

 

#Kharkhra Mohandipat

Source : Agency

पाठको की राय