Thursday, October 22nd, 2026

बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड होने वाली 44 फ्लाइट्स कैंसिल

बेंगलुरु
 बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड होने वाली 44 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में कन्नड़ संगठनों के एक प्रमुख संगठन कन्नड़ ओक्कुटा द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के बीच शुक्रवार को बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 44 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

विवरण के अनुसार, हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ानें रद्द कर दी गईं और यात्रियों को समय पर इसके बारे में सूचित किया गया था। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक बंद के प्रभाव के कारण रद्दीकरण हुआ क्योंकि कई यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कर दिए थे। विरोध प्रदर्शन करने के लिए हवाईअड्डे परिसर में प्रवेश करने पर पांच कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया।

 

#बेंगलुरु एयरपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय