20 अधिकारियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू व एसीबी में हुई 44 शिकायतें प्राप्त, 4 के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध
रायपुर
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के विरुद्ध ईओडब्यू व एसीबी में दर्ज प्रकरणों में जांच का मामला मानसून सत्र के पहले दिन उठाया। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 20 अधिकारियों के विरुद्ध ईओडब्यू व एसीबी में 44 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 4 अधिकारियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं शेष प्रकरणों की जांच की जा रही है।
सत्यनारायण शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2018 से 30 जून 2021 तक की अवधि में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के विरुद्ध ईओडब्यू व एसीबी में 44 शिकायतें प्राप्त हुई है। इन प्रकरणों में 4 शिकायत संबंधित ईकाई को प्रेषित किया गया है, 3 शिकायत जांच उपरांत नस्तीबद्ध किया गया है। 6 प्रकरणों में 4 अधिकारियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है, शेष प्रकरणों की जांच की जा रही है। प्रकरणों में विवेचना जारी होने से चार्जशीट प्रस्तुत नहीं किया गया है, इसलिए चार्जशीट के आधार पर किसी अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया।
जिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतें पंजीबद्ध की गई है उनमें संजय अलंग संचालक समाज कल्याण विभाग एवं अन्य - जांच की जा रही है, केएल चौहान आईएएस वर्तमान आयुक्त नगर निगम भिलाई - जांच की जा रही है, जनसंपर्क विभाग के संचालक राजेश सकुमार टोप्पो, अपर संचालक एवं अन्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य - जांच की जा रही है, विवेक ढांढ तत्कालीन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन विकास विभाग वर्तमान अध्यक्ष रेरा - जांच की वर्तमान स्थिति सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित, गौरव द्विवेदी आईएएस प्रमुख सचिव एवं अन्य - जांच की जा रही है, नरेश कुमार दुग्गा आईएएस एवं अशोक अग्रवाल आईएएस (सेवानिवृत्त) - नस्तीबद्ध 4 नवंबर 2020, आरपी मंडल मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन - जांच की जा रही है, पुष्पा साहू सचिव लोक सेवा आयोग रायपुर - जांच की जा रही है, सुधाकर खलखो (प्रमोटिव आईएएस) डायरेक्टर माटीकला बोर्ड रायपुर - जांच की जा रही है, राजेश सिंह राणा आईएएस वित्त आर्थिक सांख्यिकी विभाग - जांच की जा रही है, डीडी सिंह सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, विकास विभाग महानदी भवन नवा रायपुर - जांच की जा रही है, विवेक कुमार ढांढ पूर्व आईएएस तथा पूर्व मुख्य सचिव तथा रेरा अध्यक्ष - जांच की जा रही है, राजेश कुमार टोप्पो आईएएस जनसंपर्क विभाग एवं अन्य - जांच की जा रही है।
जन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध पंजीबद्ध शिकायतें - मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एससीबी रायपुर - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता भापुसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व रजनेश सिंह भापुसे - प्रारंभिक जांच क्रमांक 18/2019 पंजीबद्ध, मुकेश गुप्ता तत्कालीन एडीजी - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता महानिदेशक ईओडब्ल्यू व मनीष शर्मा एसएपी एससीबी रायपुर - जांच की जा रही है, मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एससीबी रायपुर - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता महानिदेशक ईडब्ल्यू व मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एसीबी - शिकायत 64/2019 में संलग्न, मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एससीबी रायपुर - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता भापुसे - प्रारंभिक जांच क्रमांक 5/2019 में संलग्न, मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू-एसीबी एवं अन्य - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता तत्कालीन पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू/एसीबी एवं अन्य - नस्तीबद्ध दिनांक 28.05.2020, मुकेश गुप्ता भापुसे - प्रारंभिक जांच क्रमांक 5/2019 में संलग्न, केसी अग्रवाल आईजी सरगुजा - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता भापुसे, रजनेश सिंह भापुसे व अरविंद कुजूर भापुसे एवं अन्य - जांच की जा रही है, संतोष कुमार सिंह भापुसे, पुलिस अधीक्षक महासमुंद - जांच की जा रही है, मुकेश गुप्ता, रजनेश सिंह व अरविंद कुमार कुजूर एवं अन्य - शिकायत 675/19 में संलग्न, मुकेश गुप्ता भापुसे व रजनेश सिंह - प्रारंभिक जांच क्रमांक 18/2019 में संलग्न, मुकेश गुप्ता भापुसे (निलंबित) - प्रारंभिक जांच क्रमांक 5/2019 में संलग्न, मुकेश गुप्ता तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू-एसीबी - जांच की जा रही है, जीपी सिंह एडीजी, ईओडब्ल्यू व मनीष शर्मा - अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को जवाब प्रेषित दिनांक 28.05.2020, जीपी सिंह एडीजी ईओडब्ल्यू - अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को जवाब प्रेषित दिनांक - 28.05.2021, जीपी सिंह एडीजी, ईओडब्ल्यू व मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एसीबी - अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को जवाब प्रेषित दिनांक 30.05.2020, मुकेश गुप्ता भापुसे एवं अन्य - जांच की जा रही है, जीपी सिंह एडीजी, ईओडब्ल्यू व मनीष शर्मा पुलिस अधीक्षक एसीबी एवं अन्य - शिकायत क्रमांक 166/20 में संलग्न, जीपी सिंह भापुसे पुलिस विभाग छत्तीसगढ़ एवं अन्य - जांच की जा रही है, सदानंद कुमार भापुसे - नस्तीबद्ध 24.10.2020, जीपी सिंह भापुसे - जांच की जा रही है।

पाठको की राय